Showing posts with label MS POWERPOINT. Show all posts
Showing posts with label MS POWERPOINT. Show all posts

Thursday, October 3, 2019

Custom Animation in PowerPoint in Hindi । PowerPoint full tutorial


Custom Animation

Animation in PowerPoint 


* Custom Animation: – 
                                           इस आॅप्शन से स्लाईड के एक एक object पर विभिन्न प्रकार का ऐनिमेशन लगा सकते है। Custom Animation में चार प्रकार के Effect होते है।

* Entrance Effect:- 
                                    इस Effect से object को स्लाईड शो के दौरान effect के साथ प्रवेश दिया जाता है। जिससे प्रजेन्टेशन प्रभावी हो जाता है।

* Emphasis Effect:- 
                                     object को स्लाईड पर हाईलाईट करने के लिये यह प्रभाव लगाया लाता है।

* Exit Effect:- 
                         इससे object को स्लाईड शो के दौरान स्लाईड से Exit Effect के साथ हटाया जाता है।

* Motion Paths: – 
                                इस Effect से आव्जेक्ट को स्लाईड पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर विभिन्न प्रकार से मूव करा सकते है। Effect set करने के बाद यह निर्धारित किया जाता है। कि उसको कैसे स्टार्ट होना है। effect को तीन प्रकार से स्टार्ट किया जाता है।

* On Click :- 
                       इसमें Effect क्लिक करने पर आता है।

* With Previous:- 
                                 इसमें Effect पिछले Effect के साथ आता है।

* After Previous :- 
                                    इसमें Effect पिछले Effect के बाद आता है।

* Direction option में Effect की दिशा को निर्धारित किया जाता है। Effect की स्पीड को भी निर्धारित किया जाता है। इसमें पाॅच प्रकार की स्पीड होती है। Very Fast, Fast, Medium, Slow, Very Slow.

* Re Order :- इस Button से प्रभाव को Re order किया जा सकता है। Remove Button से Effect को हटा सकते है। Effect को सेट करने के प्ले करके देख सकते है। सभी आब्जेक्ट पर ईफेक्ट लगाने के बाद स्लाइड शो करके देख सकते है।

Sunday, September 22, 2019

Slide में Movie or Sound जोड़ना । Add Movie and Sound in MS POWERPOINT


Slide में Movie or Sound जोड़ना

Sound 

MOVIE 


MS PowerPoint में एक Effective Presentation तैयार किया जा सकता है। मतलब  इसकी सहायता से अपने विचारो को आसानी से समझाया जा सकता हेै। इसकी स्लाईड में Movie or Sound को जोडा जा सकता है। इसके जोडने के निम्न स्टेप है।

Insert Menu → Movies or Sound →
आवश्यकता के अनुसार आप्शन को चुनते है। यदि साउड को जोड़ना होता है। तो sound From File पर क्लिक करते है। तो Insert Sound नाम का डायलाॅग बॉक्स आता है। जिसमे से साउड फाईल को चुनकर ok Button पर क्लिक करते है। और एक डायलाॅग बॉक्स आता है। जिसमे यह निर्धारित करना होता है। कि साउंड कब प्ले करना है। इसमें दो आॅप्शन होते है।

* Automatically

* When Clicked

  1. Automatically :-                                                                                 में साउंड स्लाईड शो के बाद स्वतः स्टार्ट हो जाता है। When Clicked में साउंड तब प्ले होगा जब उस के आईकन पर क्लिक करते है। साउंड आईकन के रूप में स्लाईड से जुडता है। Movie को जोडने के लिये भी यही प्रकिया होती है। इसमे केवल यह निर्धारित करना पडता है कि मूवी को कहाॅ से जोडना है।


Add Table, Graph and Chart in Slide on MS PowerPoint । स्लाईड में टेबिल, ग्राफ तथा चार्ट को जोड़ना स्लाईड में टेबिल को जोड़ना


स्लाईड में टेबिल, ग्राफ तथा चार्ट को जोड़ना
स्लाईड में टेबिल को जोड़ना:-

                                       स्लाईड में डाटा को शो करने के लिये टेबिल का प्रयोग किया जाता है।

Insert menu → Table आॅप्शन पर क्लिक करने पर insert Table नाम का डायलाॅग बाक्स आता है। इसमें काॅलम एवं रो की संख्या को insert करके ok Button पर क्लिक करते है। और टेबिल का निर्माण हो जाता है। पावर पाइंट के आॅप्शन की सहायता से विभिन्न प्रकार के Effect लगा सकते है।

स्लाइड में ग्राफ या चार्ट को जोड़नाः- ग्राफ या चार्ट का प्रयोग करके डाटा को स्लाईड कि सहायता से शो किया जाता है। जिससे श्रोता डाटा को आसानी से समझ सकते है।

Insert menu → Chart आॅप्शन पर क्लिक करने पर chart and datasheet window आती है। डाटा सीट ने टेम्पलेट डाटा होता है। जिसको बदल कर उसमे अपने डाटा को इनपुट किया जाता है। जिससे चार्ट अपने आप बन जाता है। Chart पर राईट क्लिक करके चार्ट में विभिन्न प्रकार के परिवर्तन कर सकते है। जैसे चार्ट आॅप्शन चार्ट टाईप, चार्ट डाटा सीट आदि। Slide Show Menu से विभिन्न प्रकार के ऐनिमेशन लगाकर उसे सजीव रूप दे सकते है।

MS POWERPOINT 


Powerpoint को start कैसे करें | How to start MS PowerPoint

4
MS POWERPOINT 


Powerpoint को start कैसे करें|
पॉवर पॉइंट चालू करने के दो तरीके हैं:-

all Program के द्वारा
रन कमांड के द्वारा
  • सबसे पहले task bar में स्थित start button पर click करें ।

  • इसके बाद all Program option को सिलेक्ट करें फिर Microsoft office पर click करे|

  • इसके बाद MS PowerPoint पर click करके open करें ।


या ( Or) 

Window key + R key Press करें|
ऐसा करते ही आपके सामने रन डायलॉग बॉक्स ओपन हो जायेगा अब इसमें Powerpnt टाइप कर दे और Ok बटन पर क्लिक कर दे तो भी पॉवर पॉइंट चालू हो जायेगा|




Introduction of MS PowerPoint । what is PowerPoint


Introduction of MS PowerPoint

POWERPOINT 


पावर पाइंट माइक्रोसॉफ्ट आॅफिस का एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है। जिसकी सहायता से प्रजेन्टेशन, ग्राफ्स, स्लाइड्स, हेण्डआउट एवं सभी प्रकार के प्रजेन्टेशन मटेरियल को तैयार किया जा सकता है। स्लाइडस एक इलेक्ट्रॉनिक प्रस्तुतिकरण है। जिसकी सहायता से हम अपने विचारो को बहुत अच्छी तरह से व्यक्त कर सकते है। इस प्रजेन्टेशन को कम्पयूटर स्क्रीन पर, Projector पर चला सकते है एवं बेव पर पब्लिश भी कर सकते है। इसका प्रयोग शिक्षा व्यवसाय, मेडिकल, Engineering एवं शोध के क्षेत्र मे किया जाता है। इसमें पहले से कई प्रकार के टेम्पलेट के डिजाइन स्टोर रहते हैं जिनका प्रयोग करके हम अपने प्रजेन्टेशन को कम समय में बहुत अच्छा तैयार कर सकते है। इसके अलावा इसमें विभिन्न प्रकार की फार्मेंटिंग एवं एनीमेशन की स्कीम रहती है। जिसका हम सीधे प्रयोग कर सकते है।

पावर पाइंट स्टार्ट करना

Go to Start Menu → all Programs→ MS Office → MS Power Point
Or
Go to Start Menu→ Run→ Type Powerpnt→ click ok or enter

करने पर पावर पाइंट सॉफ्टवेयर खुल (Open) जाता है।
Create a New Presentation (नया प्रजेन्टेशन बनाना):- पावर पाइंट में नया प्रजेन्टेशन तैयार करने के लिये निम्न स्टेप होते है।

1. File Menu → New option पर क्लिक करने पर New Presentation नाम की विंडो आती है।

2. आवश्यकता के अनुसार Presentation को चुनते है।
3. इसके बाद लेआउट नाम की विंडो आती है। जिससे आवश्यकता के अनुसार स्लाईड को चुनते है।

4. इस स्लाईड में विभिन्न प्रकार के sound, Picture, movie, Text आदि को insert करते है। इसके बाद इन ऑब्जेक्ट में विभिन्न प्रकार के Effect लगाकर एक प्रभावशाली प्रजेन्टेशन तैयार कर सकते हैं|

5. एक प्रजेन्टेशन में एक से अधिक स्लाईड हो सकती है।

6. प्रजेन्टेशन को शो कराने के लिये Slide Show Option का प्रयोग करते है।

7. पावर पाइंट में जो फाईल बनती है। या Presentation को जब सेव किया जाता है। तो उस फाईल का द्वितीयक नाम (Extension Name) .PPT होता है।

8. इसकी शॉर्टकट की Ctrl+ N होती है। इसको Standard Tool Bar के न्यू बटन पर क्लिक करके भी नयी प्रजेन्टेशन को खोला जा सकता है।